हापुड़, जुलाई 20 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान पनीर, रिफाइंड ऑयल और बिरयानी के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं एक प्रतिष्ठान पर 153 किलोग्राम पनीर गलत परिस्थितियों में रखा मिलने पर उसे नष्ट कराते हुए संचालक को सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सौरभ सिंह पंवार, विपिन कुमार सिंह, आरपी गुप्ता तथा सहरिश सादात शामिल रहे।टीम ने ग्राम राजपुर स्थ...