पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बाल देखरेख संस्था अन्तर्गत सम्प्रेक्षण गृह एवं बाल गृह पलामू का औचक निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य था किशोरों को आवश्यक पोषक तत्व (प्रोटीन, फैट, विटामिन)सही मात्रा में मिल रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों से बना हुआ भोजन चावल, दाल, सब्ज़ी एवं सम्प्रेक्षण गृह, से कच्चा मैटेरियल यथा आटा, नमक, चूड़ा, सूजी, का सैंपल लेकर लैब भेजा गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य सामग्री की शुद्धता, पैकेजिंग पर लाइसेंस नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि की जांच संस्थान के लिए अनिवार्य होगी। उन्होंने प्रबंधन को निर्देश दिया कि प...