दुमका, मई 10 -- मिलावटी एवं नकली पनीर की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने दुमका शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीन बाजार स्थित रंजीत सिंह प्रतिष्ठान, रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां तारा बेकरी, भागलपुर रोड स्थित टीलोजी कैफे, टॉवर चौक स्थित दुलाल होटल, नीचे बाजार स्थित सुमन होटल एवं ग्रीन होटल, गांधी मैदान बाईपास रोड स्थित सागर होटल, कुसुमडीह स्थित राधिका होटल, रिया रमन होटल तथा दशोरायडीह, रामपुर स्थित कृष्णा गार्डन रेस्टोरेंट में पनीर के नमूनों की ऑन-द-स्पॉट स्टार्च जांच की गई। जांच में सभी नमूने सही पाए गए। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष जांच अभियान खाद्य कारोबारियों को खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई बनाए...