पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने गुरुवार को लेस्लीगंज बाज़ार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं फल दुकानों का औचक निरिक्षण किया। पीहू आईसक्रीम, वैष्णवी स्वीट्स, राजेंद्र मिष्ठान भंडार, गणेश चाट भंडार एवं राम फल दुकान आदि के जांच के क्रम में उपयोग औद्योगिक रंगो एवं खराब मिठाई को जब्त कर नष्ट किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया गया कि मास्क, ऐप्रोन एवं ग्लब्स लगाकर ही खाद्य पदार्थो का बिक्री करें। कानून का उल्लघंन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई की बहुत कमी एवं रख रखाव, भण्डारन सही तरीके से नहीं रहने के कारण दो खाद्य कारोबारियों को चेतावानी देते हुए आर्थिक जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...