रांची, जून 7 -- रांची, संवाददाता। रांची शहर में स्ट्रीट फूड, होटल और रेस्टोरेंट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन हजारों लोग सड़क किनारे लगने वाले ठेलों, फास्ट फूड स्टॉल, मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और व्यावसायिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्ट्रीट फूड विक्रेता खुले में खाद्य सामग्री बेचते नजर आते हैं। गोलगप्पा, चाट, समोसा, जूस, चाउमीन और अन्य खाद्य पदार्थ धूल, धुएं और मक्खियों के बीच खुले में रखे जाते हैं। लेकिन 90 फीसदी स्ट्रीट फूड वेंडर सफाई और सुरक्षा के निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन दुकानों में खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हाथ धोने, स्वच्छ पानी की उपलब्धता और कचरा रखने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी कई स्थानों पर है ही नहीं। यह भी पढ़ें- ख...