कौशाम्बी, अगस्त 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिलावटी मिठाई को रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई है। बुधवार की भोर टीम ने चरवा स्थित खोवा मंडी में छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मिलावटी खोवा होने की आशंका पर तीन नमूने संग्रहीत किए।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने प्रातः काल चरवा बाजार में लगने वाले खोवा मंडी का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही बाजार में आपाधापी मच गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.भरत कुमार मिश्रा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गायत्री ने खोवा के कुल तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किया। यह भी पढ़ें- ढाई लाख का खोआ नष्ट कराया, दो कारोबारी पुलिस हवाले उपस्थित खाद्य कारोबार कर्ताओं एवं आम जनमानस को बताया गया कि इस तरह की करवाई लगातार आगामी त्योहारों तक ...