जामताड़ा, मार्च 2 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हरकत में आ गई है और शहर के मिठाई एवं फल दुकानों का जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज की अगुवाई में टीम सड़क पर उतरकर लगभग एक दर्जन से अधिक मिठाई दुकान एवं फल दुकानों का जांच किया। जांच के क्रम में कई स्थानों पर मिठाई का सैंपल भी कलेक्ट किया गया है। वहीं कई जगह पर इंडस्ट्रियल कलर मिठाई में मिलाए जाने की बात सामने आई है। वैसे दुकानदारों पर करवाई की बात कही गई है। इसके अलावा कई दुकानों में बगैर रजिस्टर्ड पैकेज फूड की बिक्री देखी गई। जिसको लेकर टीम ने कड़ी आपत्ति जताई है और कार्रवाई की बात कही है। बता दे कि शहर के मिठाई दुकानों में श्री कृष्ण गौशाला ब्रांड का पैकिंग दूध बेचा जा रहा है। 500 मिली के पैकेट पर ना तो रजिस्ट्रेशन...