खाद्य सुरक्षा की टीम ने मसाले के छह नमूने जांच को भेजे
महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मसालों की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौतनवा व कोल्हुई क्षेत्र में छापेमारी कर छह नमूने जांच को भेजे। खाद्य सुरक्षा टीम ने करमहवा स्थित एक मसाला निर्माण इकाई से मीट मसाला, धनिया पाउडर, साबुत काली मिर्च व साबुत धनिया के नमूने लिए गए। वहीं कोल्हुई बाजार से लाल मिर्च पाउडर व हल्दी पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध, तेल और मसालों के नौ नमूने भरे उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.