गुमला, मार्च 24 -- गुमला। खाद्य सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित कराने को लेकर सोमवार को खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र के दूध व दूध उत्पादों के क्वालिटी का जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी की अगुवाई में टीम ने मेसर्स श्रीराम डेयरी नागफेनी व मेसर्स रोहित डेयरी करमडीपा से दूध के नमूने संग्रहित कर जांच की लिए भेजा। साथ ही दुकानदारेां को खाद्य सुरक्षा के मानक व नियमों के अनुपालना व जरूरी लाइसेंस के निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...