फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- शमसाबाद, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैजबाग क्षेत्र में परचून की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानदार दुकानों का शटर गिराकर चले गये। टीम काफी देर तक जांच पड़ताल करती रही। टीम ने दो दुकानों से खाद्य पदार्थो की जांच के लिए नमूने लिये। टीम जो दुकानों पर कार्रवाई कर रही थी उसको लेकर कई दुकानदार नजर रखे रहे। टीम के वापस जाने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस तरह का यह अभियान बराबर चलता रहेगा जिससे कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...