सिमडेगा, जून 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं जन स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में ठेठईटांगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित प्रतिष्ठानों, थोक एवं खुदरा दुकानों की गहन जांच की गई। जाँच के दौरान होटल एवं ढाबों के संचालक को पेयजल की गुणवत्ता की जाँच प्रतिवेदन, कर्मियों का वार्षिक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, कीट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठित संचालकों को सात दिनों के अंदर सारी कमियों को दूर करते हुए परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया।...