लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।होली और रमजान को देखते हुए लोहरदगा खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा मोईन अख्तर के नेतृत्व में मीट, मुर्गा और मछली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत दुकानों का पंजीकरण-अनुज्ञप्ति की स्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था, संचालन प्रक्रिया तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। मास मटन दुकान संचालकों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वह नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाण लेते हुए एफएसएसएआई पंजीकरण के लिए आवेदन करें। बिना वैध निबंधन के दुकान संचालन करना एक दण्डनीय अपराध है। इसमें दो वर्ष तक का कारावास का प्रवधान है। मैना बगीचा, पावरगंज चौक, बगडू मोड़, न्यु रोड़ आदि स्थित मीट-मुर्गा दुकानों की जांच की गयी। जांच के क्रम में पावरगंज चौक स्थित जनता मटन और लोहरदगा मटन, बगडू मोड़ स्थित तौशिफ चिक...