गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला, संवाददाता। जिले में सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच व जागरूकता अभियान शुरू किया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शहर के बाजारों,चौक-चौराहों और मंडियों में फल दुकानों व स्ट्रीट फूड वेंडरों की जांच की गई। अभियान के दौरान फल विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी कि फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायनों का उपयोग न करें। ऐसे फल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, गुपचुप और चाट ठेलों पर स्वच्छता की स्थिति भी जांची गई। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर लगातार छापेमारी के आदेश, क्या वजह? कई स्थानों पर खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली और वि...