मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मध्याह्न भोजन में साफ-सफाई को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गयी है। निदेशक ने निर्देश दिया है कि हाल के दिनों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में विद्यालय के रसोईघर एवं स्वयंसेवी संस्था के केन्द्रीयकृत रसोईघर से कई घटना सामने आई। इससे प्रतीत होता है कि यह लापरवाही के कारण घटित हुई। इसमें और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।निदेशक ने निर्देश दिया है कि भोजन खिलाने के बाद रसोईघर एवं बर्तन आदि की सफाई राख एवं डिटरजेन्ट पाउडर से की जाए। विद्यालय के रसोईघर का बर्तन किसी भी परिस्थिति में विवाह या अन्य समारोह में उपयोग के लिए विद्यालय से बाहर नहीं जाना चाहिए। बर्तन का उपयोग किसी कर्मी-शिक्षक के द्वारा अपने घरेलू कार्य के लिए नहीं किया जाएगा। किसी प्रकार का कीटनाशक, फिनाइल इत्यादि भोजन एवं खाद...