पलामू, मार्च 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण गैस सिलेंडर के किल्लत और खाद्य सामग्रियों के बढ़े दाम का असर पर फुटपाथी खाद्य व्यवसाय पर असर डालना शुरू कर दिया है। फुटपाथी खाद्य पदार्थ भी महेंगे हो जाने के कारण गरीब, मजदूर तपके के लोग के पहले के अपेक्षा अब ज्यादा जेब पर आर्थिक बोझ पड़ने लगा है। रिक्शावाले, तिहाड़ी मजदूरों का माने तो अब फुटपाथ दुकानों में पहले से ज्यादा पैसा चुकाकर पेट भरना पड़ रहा है। कचहरी परिसर के फुटपाथी दुकानदारों का कहना है कि पहले के तुलना में अब व्यवसाय खाद्य सामग्रियों के बढ़े दाम और सिलेंडर के किल्लत के कारण प्रभावित होने लगा है। ऐसी ही हालत बनी रही तो आने वाले समय में दुकान बंद करने की नौबत आ जाएगी।कचहरी परिसर में ठेले पर लिट्टी, कचहरी आदि खाद्य सामग्री बेचने वाला फुटपाथी दुकानदार कुणाल कुमार क...