रांची, मई 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बुधवार को कर्रा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न खाद्यान्न गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदामों में खाद्यान्न के रखरखाव, साफ-सफाई तथा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गोदाम से हुई। यहां सचिव ने खाद्यान्न के रखरखाव एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को बारीकी से देखा। उन्होंने अधिकारियों से एक बोरा चावल में टूटे हुए अनाज की मात्रा का प्रतिशत ज्ञात करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मशीन में खाद्यान्न डालने के बाद टूटे हुए अनाज का प्रतिशत पता चल जाता है। इस पर सचिव ने कहा कि बहुत जल्द सभी को मॉइस्चर मीटर उपलब्ध क...