संतकबीरनगर, अगस्त 26 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को मिलावटी और गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत चौराहे स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दो कुंतल छेना की मिठाई नष्ट कराया। दो सैंपल छेना के, एक सैंपल खोए का, एक सैंपल मिल्क केक का, एक सैंपल सोडियम बाई कार्बोनेट का व एक सैंपल साइट्रिक एसिड का संग्रहीत कर जांच के लिए भेजा। साथ ही बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई ।सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड -ll सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन जगह से भरे नमूने बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गाजोत चौराहे स्थित बंगा...