भदोही, मार्च 24 -- ज्ञानपुर। चैत्र नवरात्र में खाद्य विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। डीएम शैलेश कुमार व सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के निर्देशन में गठित टीम द्वारा जांच की जा रही है। सोमवार की देर शाम जंगीगंज बाजार स्थित पांच दुकानों पर जांच की गई। संदिग्ध मिलने पर एक बर्फी का नमूना संंग्रहित किया गया। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि जंगीगंज स्थित पांच दुकानों पर जांच की गई। एक बर्फी का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजा गया। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दुकानों पर शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री की बिक्री दुकानदार करें। कहीं भी कोई शिकायत मिलती है तो लोग विभागीय अधिकारी सं संपर्क जरूर करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...