बरेली, अप्रैल 25 -- खाद्य विभाग ने शिकायत के बाद विशारतगंज बाजार में आठ किलो खोया नष्ट कराया। धर्मपाल स्वीट्स पर कार्रवाई करते हुए एक नमूना खोया का ,एक नमूना पनीर का और एक नमूना खोया निर्मित बर्फी का जांच के लिए लिया। रंजीत स्वीट हाउस से भी एक नमूना पनीर का लिया गया। मौके पर 8 किलो खोया नष्ट कराया। टीम में हिमांशु सिंह, मुकेश, तेज बहादुर सिंह, एवं गीता त्रिपाठी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वृंदावन में बिना खाद्य पंजीकरण के मिला मिठाईयों का भंडारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...