खाद्य विभाग ने छापेमारी कर तीन दुकानों से खराब आइसक्रीम नष्ट करा 12 नमूने लिए
उन्नाव, मई 30 -- शुक्लागंज, संवाददाता। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को शुक्लागंज में विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में तीन प्रतिष्ठानों से खराब आइसक्रीम नष्ट कराई गई।सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले गंगाघाट स्थित मेसर्स स्वाद आइसक्रीम पर छापा मारा। यहां आइसक्रीम घोल और वटर स्कॉच के नमूने लिए गए। अत्यधिक गंदगी और खाद्य पंजीकरण न होने पर चार किलो आइसक्रीम नष्ट कराकर नोटिस जारी किया गया। इसके बाद आजाद नगर नुतआ स्थित मेसर्स मिल्की बाइट से चोकोबार, ऑरेंज आइसकैंडी, टूटी-फ्रूटी और पिस्ता कुल्फी के नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- दूषित जल से बनाने वाला आइसक्रीम पार्लर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.