औरैया, मार्च 28 -- अछल्दा। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक राजेश प्रसाद ने कस्बे के नेविलगंज क्षेत्र में दो मिठाई दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों दुकानों पर कमर्शियल सिलेंडर के साथ लकड़ी की भट्टी का उपयोग होता मिला। निरीक्षक ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग न किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...