संभल, मार्च 20 -- नवरात्र के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जिले में कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। विभाग की दो टीमों ने अलग अलग दो दुकानों की जांच की और नमूने एकत्र किए। इस दौरान काजू, साबूदाना और हल्दी पाउडर के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर में अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने जांच से बचने के लिए अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कार्रवाई के दौरान मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट खोरी रोकने और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुराना बाजार स्थित दुकान से साबूदाना व ब्रांडेड हल्दी पाउडर व बबराला रोड स्थित दुकान से क...