भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार व सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के निर्देशन में बुधवार को होली पर्व को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। तीन बाजारों में छापेमारी करते हुए दो नमूना संग्रहित करने के साथ ही 50 किलो मैदा सीज किया गया। विभागीय सख्ती से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इस दौरान जंगीगंज स्थित एक दुकान पर छापेमारी करते हुए संदिग्ध दिखने पर 50 किलो मैदा को सीज करा दिया गया। जबकि मैदा का एक नमूना संग्रहित किया गय। इसी तरह गोपीगंज स्थित खडहट्टी मुहाल से नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया। दोनों नमूना को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार प...