भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर्व को देखते हुए डीएम शैलेश कुमार के आदेश व सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय के निर्देशन में सचल दल टीम का गठन हुआ है। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम द्वारा सुरियावां और औराई थाना क्षेत्र के पियरोपुर बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया गय। इसमें कई दुकानों पर जांच कर कुल पांच नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य विभाग की सख्ती से दुकानदारों की बैचेनी बढ़ी रही। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के नतृत्व में चेकिंग अभियान चल रहा है। इसी क्रम में सुरियावां चौक बाजार में जांच की गई। इसमें सिंघड़ा का आटा और बेसन का कुल तीन नमूना संग्रहित किया गया। इसी तरह पियरोपुर बाजार में जांच कर सिंघड़ा आटा और बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। पांचों नमूना को जांच के ...