मिर्जापुर, जून 11 -- मिर्जापुर,संवाददाता। खाद्य पदार्थों खोवा,पनीर,दूध और गुण के लगभग 22 नमून फेल हो गए हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में मिलावट की बात पुख्ता होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अब इन पर मुकदमा दायर कर दंडित कराने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। खाद्या सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से होली के अवसर पर जन सामान्य के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए होली के अवसर पर नगर से लेकर ग्रामीण बजारों अदलहाट,जमुई और चुनार के खोवा मंडियों में अभियान चला कर खोवा,पनीर और दूध की जांच की थी। चुनार खोवा मंडी,अदलहाट,जमालपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में कई कुंतल खराब खोवा नस्ट कराते हुए उनके एकत्रित किए गए लगभ...