खाद्य विभाग की टीम ने संग्रहित की दो नमूना
भदोही, जुलाई 1 -- ज्ञानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाजारों में बिक रहे दूषित खाद्य पदार्थ की रोकथाम के लिए डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त खाद्य विभाग विवेक मालवीय के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। मंगलवार की शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने कस्तूरीपुर और कोछिया स्थित दुकानों पर जांच की। दुकानों पर छापेमारी कर एक बर्फी और एक खोआ का नमूना संग्रहित की। संग्रहित नमूना को जांच के लिए लैब भेजा गया। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हिदायत दी कि दुकानों पर मिलावटी और दूषित खाद्य एवं पेय पदर्थ की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। ग्राहकों में हमेशा शुद्ध और ताजा खाद्य-पेय पदार्थ की बिक्री की जाए। विभागीय स्तर से चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उधर, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.