खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 2.5 कुंतल पनीर किया जब्त
फिरोजाबाद, जून 19 -- खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार रात खैरगढ़ स्थित एक डेयरी पर छापा मारा। टीम ने मथुरा से लाए गए 2.5 कुंतल पनीर को मिलावट का संदेह होने पर जब्त कर लिया। नमूना संकलित करते हुए प्रयोगशाला के लिए भिजवाया। इसके अलावा शुक्रवार को शिकोहाबाद और शहर से मलाई पनीर के दो, मीडियम फैट का एक, दही का एक और घी की नमूना संकलित किया गया है। फूड कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब द्वारा खाद्य पदार्थों पर प्रवर्तन कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गुरुवार रात 11 बजे मुखबिर ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी कि खैरगढ़ के निकट खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स ओम सांई डेयरी पर मथुरा से भारी मात्रा में पनीर आया है। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध और पनीर के लिए नमूने सहायक आयुक्त खाद्य ने टीम और इलाका पुलिस के साथ डेयरी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.