सहारनपुर, मार्च 15 -- देवबंद। नगर में बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों की शिकायत पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान का चालान किया गया। छापेमारी की कार्रवाई से मीट व्यापारियों में हडकंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने पुलिस को साथ लेकर मोरी तेलियान, जामा मस्जिद, अबुलमाली और मोहल्ला खानकाह में मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मोहल्ला अबुलमाली निवासी इस्लाम बिना पंजीकरण लाइसेंस दुकान का संचालन करता मिला। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंर्तगत उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया। खाद्य विभाग की टीम ने मीट व्यापारियों को दुकान के भीतर बाहर साफ-सफाई रखने, खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और दुकान पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छत...