भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर खाद्य विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। डीएम शैलेश कुमार और सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। शुक्रवार को आधा दर्जन दुकानों पर जांच कर साबुत कुट्ट् का नमूना संग्रहित किया गया। इस दौरान खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर नगर स्थित आधा दर्जन दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान साबुत कुट्टू का नमूना संग्रहित किया गया। जबकि एक दिन पूर्व पांच नमूना लेकर जांच को लैब भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...