गंगापार, फरवरी 26 -- गुरुवार को कौड़िहार बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विभागीय अधिकारियों ने बाजार की कई किराना, मिठाई और खाद्य सामग्री की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई की व्यवस्था, लाइसेंस एवं पंजीकरण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। कुछ दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.