शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक बहादुरगंज स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत लाइसेंस को आजीवन मान्यता मिलने और पंजीकरण सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये किए जाने पर खुशी जताई गई। इसे व्यापारियों ने लंबे संघर्ष की जीत बताया। सौमित्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार यह मांग उठाई जा रही थी। अब भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के आदेश से व्यापारियों को राहत मिलेगी। पहले लाइसेंस के नवीनीकरण में दिक्कतें आती थीं। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से छोटे कारोबारी और स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ होगा। यह भी पढ़ें- खाद, बीज और कृषि रक्षा रसायन के 2685 लाइसेंसियों ने बंद रखीं दुकानें बैठक में सावन...