खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन जारी करने के लिए लगाए जाएं विशेष शिविर
चंदौली, अगस्त 19 -- चंदौली, संवाददाता । कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुधारने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एडीएम ने जिले के सभी फेरीवालों और छोटे फुटकर खाद्य विक्रेताओं के खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन जारी करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। वहीं जिले में संचालित मध्यान्ह भोजन, बाल विकास एवं पुष्टाहार एवं कोटे के राशन के तहत बांटे जाने वाले खाद्य पदार्थों के अनिवार्य रूप से सर्विलेंस सैंपल लेने के आदेश दिया। पीडीडीयू नगर के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर खुले में मांस बेचने वाले दुकानों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.