सहारनपुर, मार्च 15 -- देवबंद। भारत सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस को एक ही बार में आजीवन करने की व्यापार मंडलों की मांग को स्वीकार किए जाने का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने स्वागत किया। इंडस्ट्रियल एस्टेट में शनिवार को आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने कहा कि बार-बार लाइसेंस का रिन्यूअल कराना खर्चीला एवं समय की बर्बादी के साथ-साथ कागजों की बहुत बड़ी खानापूर्ति कराता था। आज व्यापारी लाइसेंस के आजीवन बनने से राहत महसूस कर रहे हैं। नगराध्यक्ष अश्वनी मित्तल और महामंत्री चौधरी सतवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे और व्यापार मंडलों की मांग स्वीकार किए जाने पर सरकार का आभार जताया। इस दौरान अमित गर्ग, वरियाम खान, रविंद्र चौधरी, विकास पुंडीर, अमित चौधरी, मनोज गर्ग, निखिल जैन और देवीदयाल गर्ग आदि मौजूद रहे।--मुशर्रफ उस्मानी
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.