लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से दिल्ली में मिलकर उनके समक्ष प्रदेश के किसानों और खाद्यान्न खरीद व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखी। डॉ. पाण्डेय ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री से राज्य के लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान करने, भंडारण क्षमता बढ़ाने तथा मक्का खरीद का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध भी किया।

कृषि से संबंधित मुद्दे उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों के खाद्यान्न खरीद प्रस्तावों पर केंद्र सरकार की कुछ स्वीकृतियां अभी तक नहीं मिली हैं, जिससे मंडी समितियों और अन्य संस्थाओं के भुगतान प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा मक्का और बाजरा खरीद के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे गए लगभग 118 करोड़ रुपये के सब्सिडी दावे का भुगतान भी लंबित...