रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, संवाददाता। सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने मंगलौर में प्रगतिशील स्टेट होल्डर माजिद हुसैन के फार्म का निरीक्षण कर फूड प्रोसेसिंग से रोजगार सृजन के प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फार्म पर 25 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को नियमित रोजगार मिल रहा है। बताया कि माजिद हुसैन न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से किसान अपनी फसलों का मूल्य बढ़ाकर अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। बताया कि इस तरह के प्रयासों से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का निर्यात भी संभव हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...