अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। 20वीं नेशनल हॉस्पिटैलिटी टेलेंट हंट का आयोजन आम्रपाली विश्वविद्यालय में किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता का गौरव प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। देशभर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट संस्थानों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी पाक-कला, प्रस्तुति कौशल, नवाचार एवं समय प्रबंधन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। खाद्य प्रसंस्करण के विद्यार्थियों ने पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर की शेफ प्रतियोगिता में भाग लिया और उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। प्रतियोगिता में निशा, मनीष, शिवम, कोमल, अभिनव पीटर एवं अरकम खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान को प्रथम उपविजेता का सम्मान दिलाया। संस्थान के प्...