नई दिल्ली, मार्च 17 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने एलपीजी आपूर्ति में बाधा के बीच उद्योग जगत को आश्वस्त करते हुए मंगलवार को कहा कि फिलहाल इसकी कमी इतनी बड़ी चिंता नहीं है। यह भी कहा कि पश्चिम एशिया संकट को लेकर सरकार सतर्क है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने से सरकार ने घरेलू रसोई गैस को प्राथमिकता देते हुए वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति को औसत मासिक खपत के केवल 20 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है। उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों के साथ बातचीत में पासवान ने कहा, एलपीजी को लेकर कहा कि एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। उद्योग जगत को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। युद्ध यदि जारी रहता ...