लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति (एसएलईसी) ने प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश के 24 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। समिति की बुधवार को हुई बैठक में 25 जिलों के 27 नए निवेश के प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 2 प्रस्ताव निरस्त कर दिए गए जबकि एक प्रस्ताव को शर्त के साथ स्थगित किया गया।

स्वीकृत प्रस्ताव स्वीकृत किए गए 24 प्रस्तावों में प्रमुख रूप से गोरखपुर में बेकरी उत्पाद इकाई विस्तार, बाराबंकी में मल्टीग्रेन फ्लोर मिल, मुरादाबाद में फ्रोजन मटर एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई विस्तार, कुशीनगर में सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन यूनिट, प्रयागराज में दुग्ध प्रसंस्करण इकाई, जौनपुर में पास्ता एवं नूडल्स निर्माण इकाई, हाथरस में नमकीन एवं पैकेज्ड खाद्य उत्पाद इकाई तथा वाराणसी मे...