रुडकी, मार्च 7 -- खाद्य पूर्ति विभाग की वेबसाइट बंद होने से राशन कार्ड से जुड़े कार्य ठप हो गए हैं। इससे नए राशन कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने जैसे काम नहीं हो पा रहे हैं। वेबसाइट बंद रहने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लोग बार-बार खाद्य पूर्ति कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। विभागीय स्तर पर पोर्टल में तकनीकी बदलाव और सिस्टम अपडेट का काम चल रहा है। इसी वजह से वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि अब इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। कई लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता है, जबकि कुछ लोगों को बैंक, स्कूल और अन्य सरकारी कार्यों में दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड की जरूरत पड़ रही है। साइट बंद होने से इन सभी कामों में बाधा आ रही है। रुड़की के आ...