रुडकी, दिसम्बर 15 -- तहसील परिसर में चल रहे खाद्य पूर्ति कार्यालय पर सोमवार को लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए सुबह से ही कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लग गईं। नाम जुड़वाने, नाम कटवाने, आधार सीडिंग, यूनिट संशोधन और नए सदस्यों के पंजीकरण जैसे कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। सोमवार का दिन होने और पिछले कुछ दिनों से लंबित कार्यों के चलते भीड़ असामान्य रूप से अधिक रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...