चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रिफाइंड ऑयल, मैकरोनी, मिल्क क्रीम और रस्क के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे। चम्पावत में सोमवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था तथा भंडारण की जांच की गई। कारोबारियों को अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ विक्रय करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...