अमरोहा, दिसम्बर 6 -- एडीएम गरिमा सिंह की कोर्ट ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के 13 मामलों का निस्तारण करते हुए मिलावटखोरों पर 3.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग समय-समय पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजता है। जांच में मिलावट की पुष्टि के बाद एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाता है। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार के मुताबिक बीते दिनों बेसन, मिश्रित दूध, दही, घी, साबूदाना, मावा, मैदा आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जांच में 13 सैंपल अधोमानक आए हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया था। अब एडीएम कोर्ट से संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। मिलावट के 13 मामलों में 3.80 लाख का जुर्माना हुआ है। प्रयोगशाला की...