नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। दूध व दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। इस क्रम में शुक्रवार को हबीबपुर स्थित कांटिनेंटल मिल्कोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से गाय के दूध का नमूना लिया। फेस 2 स्थित सोवेंस फॉर्मेज डेरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से मक्खन का नमूना, प्रोसेस्ड चीज स्प्रेड के दो नमूने एवं चीज का नमूना लिया गया। सेक्टर 45 स्थित डाबर डेरी से पनीर का नमूना लिया गया। सेक्टर 68 स्थित ऑर्गेनिक्ट फ्रेश प्राइवेट लिमिटेड से पिज्जा सॉस का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 7 नमूनें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। यह भी पढ़ें- खाद्य पदार्थों के सात नमूने भरे यह भी पढ़ें- दो डेयरियों से पनीर, खोया व दूध के नमूने लिए गए यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट से लिए गए चटनी व पानी के ...