फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्र के चलते मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जांच करने को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान के तहत विभागीय टीम रिलायंस रिटेल लिमिटेड कटरा अब्दुल गनी से मूंगफली दाना एवं साबूदाना, न्यू बिन्दकी प्रोविजन स्टोर वीआईपी रोड से सिघाड़ा आटा एवं साबूदाना, रोजाना रूलर कामर्स प्रालि किशनपुर रोड खागा से कुट्टू आटा एवं मूंगफली दाना, सिद्धविनायक किराना स्टोर कृष्णागंज बिन्दकी से कुट्टू आटा, दसवां मील स्थित सन्तोष किराना स्टोर से मूंगफली दाना तथा मदरिया स्थित हरिओम किराना स्टोर से किशमिश का एक-एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम में धीरज दीक्षित, दिनेश चन्द्र, सिद्धार्थ कुमार, देवेश मिश्र, अनु...