गाजीपुर, फरवरी 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य आरसी पाण्डेय के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के क्रय विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को अभियान चलाया गया। कादीपुर एग्रो एण्ड फूड इण्डस्ट्रीज थाना नोनहरा के पास से कान्टीनेन्टल सॉस (स्टार्क्स ब्राण्ड) का एक नमूना, सिन्थेटिक विनेगर (स्टार्क्स ब्राण्ड) का एक नमूना, वेजिटेबल सॉस (काफी अमरूत ब्राण्ड) का एक नमूना, सोया सॉस (स्टार्क्स ब्राण्ड) का एक नमूना लिया गया। जिसे सील करते हुए जांच के लिए भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य आरसी पाण्डेय ने बताय कि जांच के लिए नमूनों को प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ...