नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग ने गुरुवार को दुकानों पर छापेमारी कर मिठाई, नमकीन समेत आठ नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित एसएनजेड प्लाजा स्थित हीरा स्वीट्स से तैयार दाल का नमूना लिया। इकोटेक-3 स्थित प्रकाश स्वीट्स एंड नमकीन की निर्माणशाला से खोया का नमूना लिया। दनकौर स्थित मोहित किराना से नमकीन का नमूना एवं सिकंदराबाद रोड दनकौर स्थित धर्मेंद्र स्वीट्स से खोया का नमूना लिया गया। सेक्टर-49 बरौला स्थित बीकानेर स्वीट्स से कलाकंद और अग्रवाल स्वीट्स से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। इसके अलावा सेक्टर-63 नोएडा स्थित बृंदावन स्वीट्स से गुझिया का नमूना लिया गया। दादरी स्थित शिव डेयरी से घी का नमूना लिया गया। कुल आठ नमूने जांच के लिए भेज...