सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब जिले के स्थानीय बाजार पर दिखने लगा है। कई खाद्य दुकानों के दाम में वृद्धि लगातार जारी है। सबसे अधिक वृद्धि सरसों तेल और रिफाइंड के दाम में हुई है। सरसों तेल प्रतिलीटर 10 से 15 रुपए और रिफाइंड 20 से 25 रुपए प्रति लीटर वृद्धि के साथ बिक रहा है। यह वृद्धि जंग की तपिश के बीच एक माह के बाद हुई है। किराना व्यवसायी सुमन कुमार ने बताया कि एक माह पहले सरसों तेल 15 केजी यानि एक टीन की कीमत 2200 रुपए के करीब थी। अभी इसका रेट 2550-2600 रुपए हो गया है। वहीं, 750 एमएल वाला 20 पैकेट का रिफाइंड का कार्टन एक माह पूर्व 2400-2500 रुपए था। इस समय यह 2900 रुपए में मिल रहा है। रिफाइन का कच्चा तेल विदेशों से आता है। इसकी ढुलाई बढ़ने से यह स्थिति हुई है। चावल के रेट मे...