फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन खरीदने जा रहा है, जिसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। इन वैन के आने के बाद जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मौके पर ही मात्र 20 मिनट में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट तैयार कर सकेगा। जबकि पहले जांच रिपोर्ट आने में 20 दिन से ज्यादा वक्त लगता था।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पेश किए गए बजट में इस योजना की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए त्वरित जांच प्रणाली विकसित की जाएगी। अब इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। इस परियोजना ...