भदोही, फरवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। डीएम शैलेश कुमार व सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के निर्देशन पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। विभागीय सख्ती से मिलावटी और दूषित खाद्य-पेय पदार्थ की बिक्री करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के नेतृत्व में सोमवार की शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि देर शाम कस्तूरीपुर बाजार स्थित पांच दुकानों पर जांच की गई। इसमें संदिग्ध दिखने पर देशी घी का नमूना संग्रहित किया गया। इसी तरह ज्ञानपुर के पास स्थित पटेल नगर में आधा दर्जन दुकानों पर जांच की गई। इसमें खोआ का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित हुआ दोनों नमूना को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के ...