कौशाम्बी, जून 10 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को चायल तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में छापेमारी का अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भरत कुमार मिश्र ने बलिहांवा मोड़ स्थित सनी पाल की दुकान से पेड़ा तथा मूरतगंज स्थित अनमोल किराना स्टोर से बेसन का नमूना संग्रहित किया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां भी पाई गईं। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति और अपर रोड क्षेत्र से दो सैंपल लिए इस पर संबंधित दुकानदारों को...